बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG-VIDEO : रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस का छापा….बड़ी संख्या में लड़कियां पार्टी में मिली….बांग्लादेश व कोलकाता बुलायी गयी थी लड़कियां..

दुर्ग 18 सितंबर 2022। रेव पार्टी की सूचना पर भिलाई पुलिस ने शनिवार की देर रात छापा मारा। पुलिस को भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के लेस्टोमेनिया क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी की खबर मिली। पुलिस ने छापामारी के बाद क्लब को बंद कराया। इस पार्टी में बड़ी संख्या में लड़कियां मौजूद थीं। पुलिस ने आबकारी उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब में पार्टी के दौरान शराब कैसे परोस जा रहा था। ASP संजय ध्रुव ने बताया कि रात 12 बजे के बाद पुलिस की टीम सूर्या मॉल गई थी। जहां लेस्टोमेनिया क्लब में पार्टी चल रही थी। क्लब में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां थे।

महिला बल न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी। जांच करने वहां केवल शराब और सिगरेट पीने की बात सामने आई है। पुलिस को भी सूचना मिली थी कि क्लब में देर रात तक रेव पार्टी चल रही है, लेकिन वहां शराब के अलावा कोई अन्य ड्रग्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्लब का खाली करवा कर बंद कराया। पार्टी में बांग्लादेश और कोलकाता से कई लड़कियों को बुलवाया गया था। पुलिस ने कुछ लड़कियों से पूछताछ भी की,लेकिन उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई । पुलिस का कहना है कि यदि ऐसा है तो वह उसकी जांच की जाएगी।आशंका जताई जा रही है कि संचालक द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलाकर शराब परोसने का कार्य लड़कियों के द्वारा कराई जाती है

ऐसा पहली बार नहीं है जब लेस्टोमेनिया रात 12 बजे के बाद संचालित हो रहा है। यहां हर शनिवार और रविवार को बड़ी पार्टी का आयोजन होता है। जहां बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं। और देर रात 3-4 बजे तक शराब परोसी जाती है। इसे लेकर पहले भी दुर्ग पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए जा चुकी है। इसके बावजूद बार संचालक द्वारा देर रात तक शराब परोसा जाता है दुर्ग आबकारी उपायुक्त को है इसकी जानकारी ऐसा नहीं है कि रात 12 बजे के बाद क्लब खुले रहने की जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं है।आबकारी के उपयुक्त नोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब के संचालक को लास्ट वार्निंग भी जारी की जा चुकी है कि वह रात 12 के बाद क्लब संचालित नहीं करनी है ।

Back to top button