बिग ब्रेकिंग

यूथ कांग्रेस नियुक्ति : कोको पाढ़ी राष्ट्रीय महासचिव बने….यूथ कांग्रेस की नेशनल टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा…इन नेताओं को मिली जगह, देखिये लिस्ट

 रायपुर 10 जून 2022। यूथ कांग्रेस में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की जारी सूची में छत्तीसगढ़ के कई युवा नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्ण चंद कोको पाढ़ी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं वहीं मिलिंद गौतम, लोकेश वशिष्ठ, शशि सिंह और मोहम्मद शाहीद को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

आपको बतां के अभी यूथ कांग्रेस का सांगठनिक चुनाव चल रहा है। प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर वोटिंग प्रक्रिया जारी है। चुनाव के ठीक पहले ये नियुक्ति हुई है। गुरुवार की देश शाम जारी यूथ कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में कुल 86 नाम शामिल है। कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति का आदेश सोनिया गांधी के निर्देश के बाद जारी किया है।

प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा और आशीष मोनू के बीच कड़ा मुकाबला है। मौजूदा चुनावी पक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष के अलावे 8 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव, 41 नगर अध्यक्ष और 90 विधानसभा अध्यक्ष चुने जायेंगे। ये चुनावी प्रक्रिया 12 जून को खत्म होगी।

Back to top button