हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

रमन सिंह की हुई सर्जरी: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह मुंबई के अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल X पर दी पूर्व सीएम की हेल्थ अपडेट

रायपुर 27 मार्च 2024। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह की सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अब रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके पूर्णत: स्वस्थ्य होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिये दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक रमन सिंह ने मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टरों से चेकअप कराया था, जिसमें डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी थी। पिछले दिनों ही उनके स्लिप डिस्क का आपरेशन हुआ है, अब सर्जरी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

जल्द ही रमन सिंह वापस भी रायपुर लौट आयेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया है। उन्होने लिखा है… विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Back to top button