पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO : भाजपा के सेवा पखवाड़ा पर मुख्यमंत्री का तंज….महंगाई कम कर दे, खुद सेवा हो जायेगी… चीता को लेकर कहा….

रायपुर 16 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौट आये। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के सेवा पखवाड़ा पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने वाली भाजपा पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत कम कर दें तो खुद ब खुद सेवा हो जायेगी। दरअसल, देश के साथ ही प्रदेश में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन मनाएगी। इसे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। सियासी दल के इस कार्यक्रम में भाजपा अलग-अलग वर्ग को साधने का प्रयास करेगी। सफाई, किसानों से मुलाकात, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, बांटने, और खादी खरीदने जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पदयात्रा को आमलोगों को काफी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग मिल रहे हैं, बातें कर रहे हैं आज मुख्यमंत्री ने करीब 13 किलोमीटर की पदयात्रा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीते के भारत आने पर खुशी जताते हुए कहा कि बहुत सारे देशों में इस प्रकार से वन्यजीवों में आदान प्रदान होता है। बहुत सारे प्रदेशों में भी होता है, तो उसमें चीता लाया जा रहा है। सर्वाइव हो। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं है।

Back to top button