क्राइम

CG- पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगा दी आग, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, तैश में आकर पत्नी ने पहले बच्चों को किया…..

जशपुर 22 जुलाई 2022 । जशपुर जिला में एक महिला ने अपने पति के सवाल जवाब से परेशान होकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद पीड़ित शख्स को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। वही पुलिस ने इस घटना में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम जशपुर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत डोड़काचौरा का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां राम गोस्वामी का परिवार निवास करता हैं। पुलिस की माने तो राम गोस्वामी की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी बिरसमनी बाई से कर ली थी। राम गागेस्वामी को दूसरी पत्नी से 2 बच्चे के साथ ही उसकी पहली पत्नी के 2 बच्चे भी साथ ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि बिरसमनी बाई आए दिन किसी से फोन पर देर देर तक बाते किया करती थी। जिससे राम गोस्वामी को काफी दिक्कत होती थी।

गुरूवार को भी बिरसमनी बाई घर में मोबाईल पर बात कर रही थी। बच्चे भी घर पर ही थे। इसी दौरान राम गोस्वामी घर पर पहुंच गया, और उसने पत्नी से हमेशा किस से बात करती रहती हो कहकर सवाल किया गया। ये सुनते ही बिरसमनी बाई नाराज हो गई और उसने राम की पहली पत्नी के बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पेट्रोल निकालकर राम के ऊपर डाल डालने के बाद आग लगा दी।

घटना के वक्त राम गोस्वामी की दोनों बेटी कमरे से ही ये सब देख रही थी। वारदात को अंजाम देकर महिला दूसरे कमरे में चली गई थी। पीड़ित ने किसी प्रकार से जलते हुए हालत में ही दरवाजा खोला, तब उसकी बेटी कमरे से निकली। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शाम को ही राम की बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button