क्राइम

3 SBI कर्मचारियों की मौत: वीकेंड की छुट्टी मनाने जा रहे बैंक कर्मचारियों की कार का एक्सीडेंट….3 दोस्तों की मौत, सभी थे SBI में पदस्थ

इंदौर 10 अक्टूबर 2011। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गयी। सभी मृतक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी हैं, जो वीकेंड की छुट्टी में पार्टी मनाने मंडलेश्वर से इंदौर आ रहा था। SBI का पूरा ग्रुप ही छुट्टियों में आ रहा था, जिसमे से 3 की मौत हो गयी। घटना जाम गेट के नजदीक का है, जहां अचानक सामने से आ रही दूसरी कार को बचाने में गाड़ी पुलिया से टकरा गई। दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कसरावद ब्रांच में पदस्थ सूरज और उसके साथी प्रतीक, अक्षित, विपिन और अभिनय शुक्रवार देर रात घूमने के लिए निकले थे। इंदौर के समीप जाम गेट के नजदीक सामने से आ रही कार को बचाने में उनकी कार पुलिया से जा टकराई। अक्षित व विपिन की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य दोस्त सूरज की इलाज के दौरान मौत हुई है।

अभिनय का कहना है कि एयरबैग खुलने की वजह से उनकी जान बच गई। उनके भाई प्रतीक को भी मामूली चोटें आई हैं। उसका भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में अक्षित महेश्वर ब्रांच में पदस्थ थे, सूरज कसरावद की ब्रांच में, जबकि विपिन करही ब्रांच में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार को बैंक बंद थे। इसलिए यह बैंककर्मी छुट्टी मनाने के लिए खरगोन से इंदौर जा रहे थे। मण्डलेश्वर इंदौर रोड पर बागरदा ग्राम के करीब एक मोड़ पर स्थित पुलिया पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।  वाहन के टकराने के चलते 25 वर्षीय विपिन गूजर निवासी पटियाला (पंजाब),  26 वर्षीय अक्षित गौतम निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और 26 वर्षीय सूरज राजपूत निवासी चपडू (रायपुर भट्टयान, हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई।

Back to top button