क्राइम

CG- कॉलेज के डायरेक्टर को पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में पकड़ा, जमकर हुई मारपीट, अब डायरेक्टर के खिलाफ पुलिस ने किया FIR

बिलासपुर 24 जुलाई 2022 । बिलासपुर में एक निजी कॉलेज के डायरेक्टर को उसकी पत्नी ने एक अन्य महिला के साथ घर पर रंगरलिंया मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने जब इस बात का विरोध किया तो उल्टे उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराया है।

पूरा घटनाक्रम सकरी थाना क्षेत्र का हैं, पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 35 वर्षीय पलक जायसवाल अपने पति के साथ रामा लाइफ सिटी में निवास करती हैं। पेशे से व्यवसाय करने वाली पलक जायसवाल का पति आशीष जायसवाल निजी कालेज का डायरेक्टर हैं। पलक जायसवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 8 साल पहले उसकी शादी आशीष जायसवाल से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों का निजी व्यवसाया हैैं। शादी के बाद से ही पति के द्वारा छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ गाली-गलौच किया जाता था।

6 अप्रैल 2022 को आशीष जायसवाल ने सुषमा नामक एक महिला को रात के वक्त घर लाया गया था। जिस पर आपत्ति जताने पर आशीष ने अपनी पत्नी के साथ विवाद कर चाकू लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस घटना के बाद शनिवार 23 जुलाई को पलक जायसवाल काम से घर के बाहर गयी हुई थी। वापस जब वह घर पहुंची तो उसने घर पर दोबारा सुषमा नामक महिला को बेडरूम में अपने पति के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

गैर महिला के साथ घर में पकड़े जाने के बाद जब पलक जायसवाल ने इसका विरोध किया। जिसके बाद गुस्सायें पति ने पलक जायसवाल का बाल पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी गयी। इस घटना से सहमी पीड़िता ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी हैं। जिस पर सकरी पुलिस ने निजी कालेज के संचालक आशीष जायसवाल के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button