पॉलिटिकल

CM बताकर मंत्री-विधायकों से ठगी : “Hello Mr MLA You Have To do Small Work”…कांग्रेस विधायकों से चैट व कॉल कर इस तरह करता था ठगी…दो मंत्री व 3 विधायक फंस चुके थे जाल में…गिरफ्तार

जयपुर 2 मई 2022। ठग आजकर मुख्यमंत्री तक को नहीं बख्श रहे। राजस्थान का मुख्यमंत्री बनकर विधायकों को ठगने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनकर शातिर साइबर ठग कांग्रेस विधायक को फोन और मैसेज कर ठगी की वारदात को अंजाम किया करता है। पुलिस के मुताबिक उसने आंध्र प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों से करीब 2 करोड़ की ठगी कर चुका था।

साइबर ठग का नाम विष्णु मूर्ति है। जानकारी के मुताबिक पांच दिन पहले आध्र प्रदेश के कांग्रेस के विधायक संदीप यादव के पास एक व्हाट्सएप काल आया था। उसमें प्रोफाइल इमेज में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो फ्लैश हो रही थी। इसके बाद उसी नंबर से ठग खुद को मुख्यमंत्री बताकर चैट करने लगा। इसी दौरान विधायक को उसने आनलाइन कॉल भी किया और 30 हजार रूपये आनलाइन देने के लिए कहा।

पैसे मांगते ही विधायक को शक हो गया, जिसके बाद उसने नंबर के साथ जयपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने नंबर देखकर मामले को फर्जी बता दिया। जिसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत दी, जिसके बाद जयपुर पुलिस ने आंध्र पुलिस के सहयोग से आरोपी विष्णु मूर्ति को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक शातिर ठग कई मंत्रियों व विधायकों को भी ठग चुका है। अनुमान के मुताबिक करीब 2 करोड़ रूपये की ठगी अब तक इस शातिर ने मंत्री व विधायकों से की है। आरोपी विष्णु पर चार मामले पहले भी दर्ज है। उसने मुख्यमंत्री जगनमोहन के नाम पर भी ठगी की थी। अब तक तीन विधायकों और 2 मंत्रियों से वो 1 करोड़ 80 लाख ले चुका है।

Back to top button