स्पोर्ट्स

चेन्नई की लगातार तीसरी हार : पंजाब के तूफान में उडे किंग्स….54 रनों से झेलनी पड़ी शिकस्त… कप्तान जडेजा खाता भी नहीं खोल पाये…

मुंब्ई 3 अप्रैल 2022। IPL के मुकाबले में चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 180 रन बनाये थे, जवाब में चेन्नई की टीम 126 रन पर ढेर हो गयी। चेन्नई की टीम पूरा ओवर भी नहीं खेल सकी।

चेन्नई की तरफ से शिवम दुबे की 57 रनों और धोनी की 23 रनों की पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत ही खराब रही। रितुराज सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गये। मोइन अली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये। अंबति रायडू ने 13 रन बनाये। कप्तान जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल पाये। शिवम दुबे ने 30 गेंद पर 57 रन बनाये, वहीं धोनी ने 28 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। पंजाब की तरफ से राहुल चहर ने 3, लियम लिविंगस्टोन ने 2, वैभव अरोरा ने 2 विकेट लिये।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। दो ओवर में दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद शिखर धवन और लियम लिविंगस्टोन ने पारी को संभाला और स्कोर को 109 रन तक पहुंचाया। शिखर ने 24 गेंद पर 33 रन बनायेस, वहीं लिविंग स्टोर ने 32 गेंद पर ताबड़तोड़ 60 रन बनाये। जितेश शर्मा ने भी 26 रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने 1, क्रिस जोर्डन ने 2 विकेट लिये। ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, प्रेस्टियस ने 1-1 विकेट लिये।

धोनी ने फिटनेस का जलवा दिखाया

धानो ने रन आउट कर अपनी फिटनेस का बेहतरीन नजारा पेश किया। धोनी ने जिस तरह से ड्राइव मारकर रन आउट किया, उसने दर्शकों को चियरअप के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल पारी के दूसरे ओवर में जब पंजाब का स्कोर 14 रन था, तो भानुका राजापक्षा ने डिफेंसिव शॉट खेला। बाल पास ही थी, इसी बीच राजापक्षा और शिखर धवन के बीच रनिंग विटविन द विकेट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया। इसी बीच जार्डन ने बॉल धोनी की तरफ फेंक दी।

धोनी अपनी जगह पर खड़े थे, वो दौड़कर स्टंप के करीब पहुंचे और फिर बॉल को लपककर विकेट की तरफ डाई मार दी। उधर राजापक्षा भी क्रीज में लौटे, लेकिन चंद सेंकंड के अंतर ने धोनी ने बल्लियां बिखेर दी और राजापक्षा को वापस पवैलियन लौटना पड़ा। 40 साल के धोनी की इस फिटनेस पर कमेंटेटर भी तारीफ किये बिना नहीं रह सके। हर्षा भोगले और सुनील गावस्कर ने धोनी की तारीफ की और एमएस को शानदार एथलीट बताया। धोनी इससे पहले इसी तरह एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ भी रन आउट कर आखिरी गेंद पर भारत को जीत दिलायी थी।

Back to top button