पॉलिटिकल

छत्तीसगढ़ BJP की नयी टीम: दिग्गजों की छुट्टी के क्या हैं मायने ?…. गौरीशंकर अग्रवाल, सुभाष राव की विदाई क्या दे रहे संकेत ? … युवाओं की टीम ने 2023 का चुनावी खाका किया तैयार…

रायपुर 11 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ भाजपा की नयी टीम तैयार हो गयी है। अरूण साव की टीम से कई दिग्गज बाहर हैं, तो चौकाते हुए कई नामों को अहम जिम्मेदारी भी मिली है। कोषाध्यक्ष पद से गौरीशंकर अग्रवाल की छुट्टी हो गयी है, जो काफी चौका रहा है। सालों से गौरीशंकर अग्रवाल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहे। उनकी जगह पर युवा चेहरा नंदन जैन को प्रदेश भाजपा का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष में भी बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश युवा मोर्चा में भी बदलाव किया गया है। अमित साहू की छुट्टी हो गयी है, आदिवासी कार्ड खेलते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को बनाया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अब पवन साहू को जिम्मेदारी मिली है।  इसके अलावा अन्य नामों को देखें तो कई नाम चौकाने वाले रहे हैं।

सालों से आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे  दीपक महस्के की भी आईटी सेल से विदाई हो गयी है। वहीं प्रदेश कार्यालय प्रभारी रहे सुभाष राव की जगह अब नरेश गुप्ता को प्रदेश कार्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गयी है। सौरभ सिंह को रायपुर संभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि संजय श्रीवास्तव सरगुजा के प्रभारी होंगे। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सोमेश चंद्र पांडेय को दी गयीहै, वहीं प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई को दी गयी है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

मीडिया विभाग में बदलाव हुआ है। नलनेश ठोकने की जगह अमित चिमनानी को मीडिया विभाग का प्रभारी बनाया गाय है। सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर होंगे। नलनेश ठोकने को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। अब छत्तीसगढ़ बीजेपी में कुल 12 प्रदेश प्रवक्ता होंगे।

Back to top button