पॉलिटिकल

LOK SABHA ELECTION : शहडोल में फंसा राहुल गांधी का हेलिकाप्टर, फ्यूल की कमी के कारण नही उड़ा सका हेलिकाप्टर, पूर्व सीएम शिवराज ने कहा…”कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया”

शहडोल 8 अप्रैल 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के शहडोल में चुनावी सभा के बाद वहीं फंस गये। बताया जा रहा है कि शहडोल में सभा के बाद राहुल गांधी हेलीपेड में पहुंचकर आगे की उड़ान भरने के लिए हेलिकाप्टर में सवार हो गये थे। लेकिन फ्यूल की कमी के कारण हेलिकाप्टर उड़ नही पाया। जिसके बाद राहुल गांधी आज की रात शहडोल में ही गुजारना पड़ रहा है। उधर राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर के उड़ान नहीं भरने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिनका हेलिकॉप्टर उड़ा ही नहीं, सच तो यह है कि अब कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है, इसलिए कांग्रेस अब टेक ऑफ नहीं करने वाली।

https://www.instagram.com/reel/C5gdpPZyBWp/?utm_source=ig_web_copy_link

आम चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गयी है। बीजेपी और कांग्रेस के केंद्रीय नेता लगातार चुनावी रैलिया कर अपना माहौल तैयार कर रहे है। सोमवार को पीएम मोदी जहां छत्तीसगढ़ के बस्तर के दौरे पर रहे। वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि चुनावी सभा के बाद राहुल गांधी हेलीपेड पहुंचे थे। लेकिन ऐन वक्त पर हेलिकाप्टर में फ्यूल की कमी के कारण उड़ ही नही पाया। पाॅयलट द्वारा इस बात की जानकारी राहुल गांधी को दिया गया। जिसके बाद सोमवार की रात राहुल गांधी को शहडोल में ही रूकना पड़ा। शहडोल में रात में राहुल गांधी बांधवगढ़ से लगे जंगल क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे।

उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार रहे। इसके बाद राहुल गांधी ने इंस्टा पर शहडोल दौरे का अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा….आज की शाम शहडोल के नाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए भोपाल से फ्यूल मंगवाया गया। लेकिन खराब मौसम के कारण फ्यूल समय पर नहीं पहुंच पाया है। वहीं फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की उड़ान नहीं भरने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भी फ्यूल खत्म हो गया है। इसलिए कांग्रेस अब टेक ऑफ नहीं करने वाली। राहुल गांधी को कितनी ही बार लॉन्च कर लें, रिलॉन्च कर लें, अब राहुल भी टेकऑफ नहीं करने वाले।

Back to top button