टॉप स्टोरीज़

लखीमपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरम….. पूर्व CM रमन बोले- लाशों पर राजनीति क्या सही है?….लखीमपुर की घटना को बस्तर के सिलगेर से जोड़ा….पढ़िये क्या कहा उन्होंने

रायपुर 4 अक्टूबर 2021। यूपी के लखीमपुर में हुई घटना को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहां किसान आंदोलन के दौरान हुई घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कॉंग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लखीमपुर की घटना को दुखद बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि लखीमपुर में हुई घटना दुखद है, लेकिन क्या लाशों पर राजनीति करना सही है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने लखीमपुर की घटना के संदर्भ को बस्तर के सिलगेर से जोड़ते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बस्तर के सिलगेर में पुलिस की गोली से कई आदिवासी किसान मारे गये, 5 महीने से वो आंदोलन कर रहे लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल में से कौन गया मिलने?

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को लेकर बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। मुख्यमंत्री ने पूछा था कि यूपी सरकार क्यों तानाशाही रुख अपना रही है। किसानों को कुचला गया है रौंदा गया है।उन्होंने बीजेपी की मानसिकता पर भी सवाल खड़ा किया था।

 

Back to top button