हेडलाइन

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले मुख्यमंत्री… कई मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा

रायपुर 26 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल ने दिल्ली दौरे के दौरान आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खड़गे को प्रदेश की सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के मुद्दे पर भी राष्ट्रीय अध्य को जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की चार साल की गतिविधियों की भी उन्हें जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वंचित वर्ग को दिलाने का प्रयास लगातार लग रही है।

Back to top button