पॉलिटिकलहेडलाइन

CM भूपेश आज PM मोदी के गढ़ में : गुजरात चुनाव में आज मुख्यमंत्री की मैराथन सभाएं… गुजरात रवाना होने से पहले किया ये ट्वीट…

रायपुर 27 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नरेंद्र मोदी के गढ़ में गरजेंगे। गुजरात चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रविवार को गुजरात में 4 चुनावी सभा करेंगे, पालीताणा, महुवा, तलाजा तथा भावनगर में उनकी चुनावी सभाएं होंगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष पद की कुर्सी संभालने के बाद गुजरात में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 27 नवंबर को दोपहर में वे नर्मदा जिले के डेडियापाडा में तथा शाम को सूरत के ओलपाड में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात चुनाव में मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं लेकिन राजस्थान कांग्रेस में गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान तथा अगले माह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडा यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले की तैयारियों के चलते गहलोत गुजरात में पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। कांग्रेस में चल रही खींचतान का सीधा असर गुजरात चुनाव पर नजर आ रहा है।

खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि वो गुजरात आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि..

गुजरात में परिवर्तन तय है। कल गांधी और पटेल की धरती पर आप सबके बीच आ रहा हूँ।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री

Back to top button