हेडलाइन

CM भूपेश ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात… दीपावली की दी बधाई …

रायपुर 21 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी को दिवाली की बधाई दी। मुख्यमंत्री आज दिल्ली के एकदिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अंतराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी से मुलाकात। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अहम मुद्दों पर उन्होंने चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य मुलाकात की। दिल्ली स्थित निवास पर मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनांए भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और राजनीति विषयों पर लंबी चर्चा की गयी।

Back to top button