बिग ब्रेकिंग

सिंहदेव को CM भूपेश की बधाई: बड़ा भाई संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई….जवाब में ट्वीट कर टीएस बोले- शुक्रिया भूपेश भाई

रायपुर 31 अक्टूबर 2021। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अपना जन्मदिन मना रहे है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को मुख्यमंत्री ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है। सिंहदेव को बड़ा भाई संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बधाई दी है। तो वही मुख्यमंत्री के ट्वीट पर रिट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सिंहदेव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है….

“मेरे अग्रज और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव जी को जन्मदिन की जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं।आपके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”

मुख्यमंत्री के इस शुभकामना का जवाब भी सिंहदेव की तरफ से तुरन्त आया है। भूपेश भाई संबोधित करते हुए सिंहदेव ने रिट्वीट किया है…

“आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री भूपेश भाई।”


मुख्यमंत्री की शुभकामना पर ट्विटर पर खूब सारे लाइक्स और रिट्वीट हो रहे है। सिंहदेव के आभार पर भी बहुत सारे लाइक्स आ रहे है।

Back to top button