बिग ब्रेकिंग

कलेक्टर कांफ्रेंस बस कुछ ही देर में….देर शाम ही रायपुर पहुंचे अधिकांश कलेक्टर…. जिलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट तय करेगी कलेक्टरों की परफॉर्मेंस

 

रायपुर 21 अक्टूबर 2021। कलेक्टर कांफ्रेंस अब से कुछ देर बाद शुरू होगी। कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए अधिकांश जिलों के कलेक्टर देर शाम ही रायपुर पहुंच चुके थे। बस्तर और सरगुजा संभाग के कलेक्टर सबसे पहले पहुंचे, जबकि देर रात तक बिलासपुर संभाग के भी कुछ कलेक्टर रायपुर आ गये।

सुबह 10 बजे सर्किट हाउस के ओडिटोरिम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टरों की क्लास लेंगे। कॉन्फ्रेंस के लिए एजेंडे पहले ही दे दिए गए थे, जाहिर है, जिलों के प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टरों की परर्फोमेंस आज तय होगी।लोक सेवा गारेंटी, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, शिक्षक नियुक्ति, सुपोषण अभियान, छात्रवासों का अपग्रेडेशन, राजीव गांधी न्याय योजना, गोठान सहित 21 बिंदुओं पर चर्चा होगी।
इससे बाद IG-SP कांफेंस भी 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रायपुर के सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में होगी।

Back to top button