पॉलिटिकल

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत….. हलद्वानी में प्रियंका की सभा में सिंहदेव, जयसिंह और शैलेष रहे मौजूद….प्रियंका का बड़ा हमला, बोली- भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट

हलद्वानी 12 फरवरी 2022। उत्तराखंड में चुनावी तैयारी पूरे शवाब पर है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज नैनीताल के हलद्वानी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली की और कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय,. झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय, प्रदेश सचिव पंकज सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश के दिग्गज नेता और महिला कोंग्रेस सेवा दल के साथी यूथ कोंग्रेस और NSUI के साथी और सभी सम्मानीय प्रत्याशी उपस्थित थे।

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल में शनिवार को प्रियंका गांधी ने धुंआधार प्रचार किया। पहले वह सीएम धामी की खटीमा सीट से भाजपा पर हमला बोला। उसके बाद वह हल्द्वानी पहुंची।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हल्द्वानी में उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को संबोधित किया।

प्रियंका ने जनसभा में कहा कि मेरी दादी का उत्तराखंड के गहरा रिश्ता रहा है। वह प्रकृति, पहाड़ व पहाड़ी संस्कृति के बारे में मुझे बताती थीं। तब से मेरा भी उत्तराखंड से नाता रहा है। मैं अभी मैं खटीमा से आई हूं। सड़कों की हालत देखकर मन दुखी हुआ। इंदिरा हृदयेश ने यहां के लिए काफी काम किया। उनके बेटे अब प्रत्याशी हैं। वह उसी तरह से काम करेंगे।

Back to top button