पॉलिटिकल

उपचुनाव : PCC चीफ के गढ़ में कांग्रेस की जीत,पार्षद के लिये हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी…

कोंडागाँव 30 जून 2023 कोंडागाँव में नगर पालिका परिषद में पार्षद के लिये हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है।बता दे कि शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18 के लिए 25 जून को हुए मतदान संपन्न हुआ था। जिसका परिणाम 30 यानी आज शुक्रवार को आ गया है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि, भाजपा की संगीता ललित देवांगन को 369 मत प्राप्त हुए हैं, जिसके विरुद्ध कांग्रेस की मीना साहू को 390 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं अमान्य एवं नोटा को कुल 29 मत प्राप्त हुए है। इस तरह कांग्रेस की मीना साहू कुल 21 मतों से शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18 की विजय पार्षद घोषित की गई।

इधर पार्षद उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। वहीं जीत की खुशी में नगर में विजय जुलूस और आतिशबाजी की गई। बता दे कि कोण्डागांव के शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद व नगर पालिका कोण्डागांव अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल का निधन हो जाने से इस वार्ड में 25 जून को उपचुनाव में मतदान संपन्न हुआ था।

बता दे कि कोंडागाँव में पीसीसी चीफ मोहन का गढ़ है। जहाँ से वर्तमान में मोहन मरकाम विधायक है। जहाँ नगरपालिका उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को जीत मिली है।

Back to top button