बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस नेता का वीडियो हुआ वायरल: पत्रकार को धमकाते और पार्टी के नेताओं को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल करते आये नज़र….वायरल वीडियो पर SP ने लिया एक्शन…

बिलासपुर 29 अक्टूबर 2021। कांग्रेस नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नेताजी थाने में बैठकर विधायक शैलेश पांडेय के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के लिए भी अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहे है। वायरल वीडियो पर अब SP दीपक झा ने कार्रवाई की है। 2 पुलिसकर्मियों को इस मामले में लाइन अटैच किया गया है।

 

वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता अकबर खान सिविल लाइन थाने में बैठकर एक पत्रकार को भी धमकी दे रहा है। मामले की जांच के आदेश भी दिए गये हैं।
जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 24 अक्टूबर के है। अकबर खान 24 अक्टूबर की शाम थाने में जमीन संबंधी शिकायत लेकर आया था। उसी दौरान उन्होंने किसी को फोन कर गाली-गलौज व धमकी दी है। मगर किसी ने उसी दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। जिस समय अकबर खान थाने में गाली-गलौज कर रहा था। उस समय थाने में प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह व सूरज तिवारी मौजूद थे। लिहाला, प्रारंभिक जांच के आधार पर SP झा ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

Back to top button