हेडलाइन

Congress Meeting : कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 को … कांग्रेस के अधिवेशन व हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी पर होगी चर्चा ..

रायपुर 14 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ में आने वाले दिनों में कांग्रेस का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। फरवरी में जहां कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन होने वाला है, तो वहीं जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होने है। कांग्रेस के इस दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। इधर, कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 19 दिसंबर को बुलायी गयी है। प्रदेश कार्यकारिणी ये बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावेे सह प्रभारी चंदन यादव और सप्तगिरी उल्का भी मौजूद रहेंगे। मोहन मरकाम की अध्यक्षता में 19 को होने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। फरवरी में प्रस्तावित अधिवेशन एवं हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में चर्चा होगी।

26 जनवरी से शुरू होगी हा जोड़ो यात्रा

छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारा से फिरंगी हुकूमत डरी और देश को आजादी मिली उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा में लग रहे नफरत भारत छोड़ो की नारा से भाजपा और उनके नफरती गैंग बेचैन हो रहे है। भारत जोड़ो पदयात्रा से वही लोग परेशान हो रहे हैं जिनका मुख्य एजेंडा नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटी को सेंकना है। भारत जोड़ो पदयात्रा में नफरत भारत छोड़ो के नारे से भाजपा और उसके सहयोगी संगठन क्यों परेशान हो रहे हैं? भाजपा की परेशानी से स्पष्ट समझ में आ रहा है कि उनकी नफरत फैलाने की एजेंडा अब खत्म हो रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीते 8 साल से अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर भाजपा काम कर रही है जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षड्यंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया। लोकतंत्र का अमूल्यन हुआ है देश की सत्ता में बैठी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भाजपा की ट्रोल गैंग के द्वारा उनकी असहमति की आवाज को दबाने उनके खिलाफ नफरत का माहौल पैदा किया जाता है उन्हें राष्ट्रद्रोही कह दिया जाता है डर पैदा किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति देश की सरकार की खिलाफ की आलोचना न करें।

Back to top button