×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 26 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

VSK ऐप पर फिर बढ़ा विवाद: तीन शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर खोला मोर्चा, वेतन कटौती के आदेश पर महाआंदोलन की चेतावनी,बोले- ऐप की गलती की सजा शिक्षक क्यों भुगतें

रायपुर 28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अब सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ और सर्व शिक्षक संघ भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं। तीनों संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि तकनीकी दिक्कतों और नेटवर्क समस्याओं के कारण यदि किसी शिक्षक की उपस्थिति ऐप में दर्ज नहीं होती है, तो उसके आधार पर वेतन काटना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और शिक्षक विरोधी निर्णय होगा।शिक्षक संगठनों ने संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) से वेतन कटौती संबंधी निर्देश पर तत्काल पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के शिक्षक संयुक्त रूप से महाआंदोलन शुरू करेंगे।

‘स्कूल में मौजूद शिक्षक को अनुपस्थित कैसे मान सकते हैं?’

सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत और सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या बनी रहती है। कई बार शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर अपने सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्व निभाते हैं, लेकिन नेटवर्क या सर्वर की समस्या के कारण VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में केवल ऐप के रिकॉर्ड के आधार पर किसी शिक्षक को अनुपस्थित मानना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

Advertisement

उपस्थिति पंजी से हो सत्यापन

तीनों संगठनों ने कहा कि यदि VSK ऐप में तकनीकी कारणों से उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती है तो विद्यालय में उपलब्ध उपस्थिति पंजी, संस्था प्रमुख के प्रमाण और अन्य विभागीय अभिलेखों के आधार पर वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन किया जाना चाहिए।संगठनों का कहना है कि तकनीकी व्यवस्था की कमियों का खामियाजा शिक्षकों पर नहीं थोपा जा सकता।

VSK ऐप की तकनीकी समस्याएं दूर करने की मांग

शिक्षक नेताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि—

  • VSK ऐप की तकनीकी खामियों का स्थायी समाधान किया जाए।
  • सभी विद्यालयों में बेहतर इंटरनेट और नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
  • वैकल्पिक उपस्थिति व्यवस्था लागू की जाए।
  • जब तक ऐप पूरी तरह सुचारु नहीं हो जाता, तब तक केवल VSK ऐप को वेतन भुगतान का आधार न बनाया जाए।

महाआंदोलन की चेतावनी

तीनों संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि तकनीकी कारणों से किसी भी शिक्षक का वेतन काटा गया या आदेश वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेश के सभी शिक्षक संगठन संयुक्त रूप से व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशव्यापी महाआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और स्कूल शिक्षा विभाग की होगी।

VSK ऐप पर लगातार बढ़ रहा विरोध

गौरतलब है कि VSK ऐप के जरिए उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश के बाद प्रदेश के कई शिक्षक संगठन पहले ही विरोध दर्ज करा चुके हैं। विभिन्न संगठनों ने DPI घेराव, DPE कार्यालय का घेराव, मुख्यमंत्री निवास घेराव, जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन और प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। अब तीन और प्रमुख शिक्षक संगठनों के इस विरोध में शामिल होने से मामला और गरमाता नजर आ रहा है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद

RECOMMENDED
शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन, शिक्षक हित में होगा निर्णायक संघर्ष; बोले- “हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे”

शिक्षा मंत्री बिग ब्रेकिंग : शिक्षकों के जोरदार प्रदर्शन के बाद सरकार बातचीत को तैयार, शिक्षा मंत्री ने कल मोर्चा नेताओं को बुलाया

RECOMMENDED
Air Fryer Pizza Samosa Recipe

CG-खराब समोसा परोसने को लेकर विवाद, बीजेपी नेता के होटल संचालक बेटे पर युवक से मारपीट का केस

RECOMMENDED

CG TET न्यूज : तमिलनाडु मॉडल पर छत्तीसगढ़ में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, 80 हजार शिक्षकों को TET से राहत देने की अपील

RECOMMENDED

CG News:- लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, बोले- अब फील्ड में दिखना चाहिए काम; रोज देनी होगी हिसाब, नक्शा बटांकन में तेजी लाने के निर्देश

RECOMMENDED

CG- फर्जी आईपीएस बन वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से 35 लाख रुपए ठगने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाई रकम

RECOMMENDED
DA MAHANGAI BHATTA

CG DA बढ़ा : सातवें वेतनमान के पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ

RECOMMENDED
BADI KHABAR

हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले बड़ा एक्शन: आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पंचायत सचिव सस्पेंड, 126 पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया

RECOMMENDED

TET मुक्ति रैली: सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक मोर्चा का हल्ला बोल, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाने की तैयारी, पर्यटन मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, बोले, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

RECOMMENDED

शिक्षा विभाग मीटिंग अपडेट: TET पर शिक्षा मंत्री का बड़ा संकेत, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को मिल सकती है राहत, लेकिन प्रमोशन पर क्या सोच रही है सरकार, पढ़िये ये रिपोर्ट

RECOMMENDED

TET के झमेले से मुक्ति चाहिए! बारिश में भी नहीं डिगे शिक्षक, पांच मांगों को लेकर शिक्षक मोर्चा की प्रदेशभर में रैली, TET की अनिवार्यता पर गरजे शिक्षक

RECOMMENDED

CG- SI सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर ट्रेनी SI सस्पेंड, जांच अधिकारी से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

RECOMMENDED
धमतरी में 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, जमीन विवाद के बाद हुक्का-पानी बंद; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

CG-जमीन विवाद के बाद 31 लोगों का कथित सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद होने का आरोप; कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

RECOMMENDED

CG-चोरनी गैंग: रक्षाबंधन से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नैचर गैंग की 2 महिला चोर गिरफ्तार; 12 लाख के जेवर जब्त

RECOMMENDED
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की नगरीय निकाय क्षेत्र की समीक्षा

CG-PM आवास पर 30 सितंबर की डेडलाइन, रायपुर में ई-बस के नए रूट; वेस्ट-टू-एनर्जी पर भी बड़ा प्लान, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की समीक्षा

RECOMMENDED

पुलिस थानों के CCTV पर हाईकोर्ट सख्त, कैमरे हर समय चालू रखने के निर्देश; रिकॉर्डिंग मिटने पर तय होगी जवाबदेही

RECOMMENDED

बिलासपुर एयरपोर्ट विस्तार में तेजी, AAI को ऑपरेशनल मेंटेनेंस सौंपने का प्रस्ताव; अगली सुनवाई 29 सितंबर को

RECOMMENDED

सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट सख्त, प्रदेशभर में करीब 10 लाख का जुर्माना; बिलासपुर में 386 किलो प्लास्टिक जब्त,मुख्य सचिव से फिर मांगा शपथपत्र

RECOMMENDED

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को किया प्रताड़ित, नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग; पति गिरफ्तार

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक साझा मंच के तीखे तेवर से सरकार झुकी, शिक्षा मंत्री ने बातचीत के लिए शिक्षक नेताओं को बुलाया, रविंद्र राठौर भी रहेंगे मौजूद