शिक्षक/कर्मचारी

रायगढ़ व सक्ती के त्रुटि पूर्ण सूची में होगा सुधार……शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु अंतरिम सूची 1–2 दिन में जारी होगा…….पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर संयुक्त संचालक से मिला टीचर्स एसोसिएशन

रायपुर 31 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में आर एस चौहान संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर, सहायक संचालक सुधीर सराफ, सहायक संचालक प्रशांत राय, सहायक संचालक बावरे, सहायक संचालक एच सी दिलावर से मुलाकात करके रायगढ़ व सक्ती के त्रुटि पूर्ण सूची को दुरस्त कर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की।

प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए जारी सूची में विसंगतियों को दूर करने का पक्ष रखा गया।

शिक्षक पद पर पदोन्नति के संबंध में संयुक्त संचालक आर एस चौहान व सहायक संचालक  प्रशांत राय ने बताया कि 31 जनवरी तक जिला से सूची जमा करने का समय सभी डीईओ द्वारा लिया गया था, जिलों से प्राप्त सूची को मिक्सिंग करके विषयवार सूची जारी किया जाएगा तथा उसमें 3 दिन का दावा आपत्ति लिया जाएगा ताकि पात्र शिक्षकों को पदोन्नति मिल सके।

अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को बताया डबल स्नातक की जानकारी भेजने का निर्देश सभी डीईओ को दिया गया है, काउंसलिंग के समय जिस विषय मे वे पदोन्नति लेना चाहते है उसका विकल्प लिया जाएगा।

संस्कृत विषय मे स्नातकोत्तर की जानकारी भेजने सभी डीईओ को निर्देश दिया गया है।

प्रधान पाठक ई व टी संवर्ग की पदोन्नति आदेश पहले जारी होगा, जिसमें पदोन्नति नही लेने वालों के कारण हुए रिक्त पद को एल बी संवर्ग के शिक्षकों को प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर पदोन्नति होगी।

प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए ई व ई एल बी संवर्ग का 426 – 426 पदों पर पदोन्नति होगी।

उसी तरह प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के लिए तरह टी व टी एल बी संवर्ग के लिए 139 – 139 पदों पर पदोन्नति होगी।

अधिकारियों ने स्पस्ट किया कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत ही वरिष्ठता सूची तैयार करने सभी बीईओ व डीईओ को निर्देश जारी किया गया है।

कार्यभार ग्रहण तिथि को आधार मानकर कुछ जिलों में वरिष्ठता का निर्धारण किये जाने पर आपत्ति दर्ज की गई।

वरिष्ठता सूची बनाने में लावरवाही करने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही करने की मांग की गई।

टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से स्पस्ट कहा कि टीचर्स एसोसिएशन के थीम पर हो रही पदोन्नति में न्यायालयीन व प्रशानिक बाधा न आए इसलिए टीचर्स एसोसिएशन की मांग है कि वरिष्ठता सूची सही बनाया जाए ताकि पात्र व योग्य शिक्षक पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सके।

प्रतिनिधि मण्डल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश संयुक्त मंत्री प्यारे लाल साहू, प्रदेश मंत्री कौस्तुभ पांडेय, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,रायगढ़ जिलाध्यक्ष नेतराम साहू, कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, करीम खान जिला संयोजक बिलासपुर, नरेंद्र चंद्रा कार्यकारी जिलाध्यक्ष कोरबा, नोहर सिंह सिदार जिला सचिव रायगढ़, आशीष गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष बिलासपुर, डॉ आदित्य पांडेय, आलोक पांडेय, नवीन चौधरी, नवधा चंद्रा, डॉ रमाकांत शर्मा, बेदराम पटेल, महेंद्र राठौर ब्लाक अध्यक्ष सक्ती, उमेश तेम्बुलकर ब्लाक अध्यक्ष बम्हनीडीह, चक्रधर प्रसाद पटेल ब्लाक उपाध्यक्ष रायगढ़, मोरारजी चौधरी, उग्रसेन बरिहा, नारायण प्रसाद नायक, महेंद्र कुमार राठौर, शैलेश कुमार देवांगन लितेन दुबे, धनेश पटेल खेमराम पटेल, संजीव राठौर, सुशील कैवर्त शामिल थे

Back to top button