शिक्षक/कर्मचारी

अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने भी मुख्यमंत्री के फैसले का किया स्वागत…..अंशदान में बढ़ोत्तरी के लिए जताया अभार …अध्यक्ष राकेश ने कहा… एक मांग पूरी हुई….

रायपुर 26 जनवरी 2022। 73वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने एनपीएस धारियों को चौदह प्रतिशत अंशदान देने की घोषणा की है। जगदलपुर में ध्वजारोहण के दौरान मुख्यमंत्री ने अंशदान 14% करने की घोषणा की।छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए उनका अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 प्रतिशत कर दिया।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब प्रदेश के भी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 14 प्रतिशत अंशदान मिलेगा। आपको बता दे कि जब से नई पेंशन व्यवस्था चालू की गई है उसमे 10% राज्य सरकार का और 10% कर्मचारियों की राशि काटी जाती थी। आज की घोषणा के बाद ये कटौती राज्य सरकार द्वारा 14% कर दी गई है, छत्तीसगढ़ में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ-साथ  राज्य का अंशदान 14% करने की भी मांग की थी। आज मुख्यमंत्री ने उस मांग को पूरा कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से मुलाकात कर पत्र ज्ञापित किया गया था जिसमें राज्य का अंशदान 14% करने और पुरानी पेंशन बहाली की बात कही गई थी। शासन ने आश्वाशन भी दिया गया था कि जल्द से जल्द आपकी मांगों पर कार्यवाही की जाएगी। आज उसमें से 1 मांग पूरी होने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पूरे संगठन और पूरे प्रदेश के NPS कर्मचारियों के तरफ छत्तीसगढ़ शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। राकेश सिंह ने कहा है कि 2004 के बाद जो पुरानी पेंशन प्रक्रिया बंद कर दी गई है उसे जल्द जल्द राज्य शासन बहाल करे, तो कर्मचारियों को और भी खुशी होगी।

Back to top button