बिग ब्रेकिंग

गाय चोर : 6 युवक गाय की चोरी करके हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी…VIDEO

भोपाल 24 अप्रैल 2024 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गाय चोरों के हौसले बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल एक बार फिर गाय चोरी का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार इन चोरों ने हाल ही में एक घनी बस्ती में गाय को चुराने की वारदात को अंजाम दिया है।

यह मामला जहांगीराबाद थाना के बरखेड़ी राधा कृष्ण मंदिर अहीर मोहल्ले का बताया जा रहा है। जहां से देर रात मौका देख 5 से 6 युवक गली में आए और एक गाय को रस्सी से बांधने लगे। युवकों ने रस्सी से गाय का मुंह भी बांध दिया जिससे वे रंभा न सके। मुंह बांधने के बाद गाय को हांक कर ले गए।

हैरानी की बात तो ये है कि जिस गली से गाय की चोरी हुई वह सबसे घनी बस्ती है जहां देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button