हेडलाइन

झारखंड में श्रद्धा मर्डर जैसी खौफनाक वारदार: सनकी शख्स ने दूसरी पत्नी की हत्या कर किये टुकड़े-टुकड़े,पुलिस के सामने जब खोला राज तो उड़ गये सबके होश

झारखंड 18 दिसंबर 2022। घरेलू कलह का अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी बानगी झारखंड में सामने आयी हैं। यहां एक शादीशुदा शख्स ने पहले अपनी प्रेमिका से शादी की, और फिर जब उसी प्रेमिका द्वारा पहली पत्नी को लेकर घर में कलह करना शुरू किया, तब सनकी शख्स ने अपनी मासूका की हत्या कर लाश के टुकड़े टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने लाश के 12 टुकड़े बरामद किये हैं, जबकि सिर की तलाश अभी भी पुलिस कर रही हैं।

रिश्तो के कत्ल का ये पूरा मामला झारखंड के साहिबगंज जिला का हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने शनिवार 17 दिसंबर को दिलदार अंसारी नामक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी दिलदार अंसारी पर अपनी ही दूसरी पत्नी की निर्मम हत्या कर लाश के टुकड़े कर ठिकाने लगाने का आरोप हैं। बताया जा रहा हैं कि ये पूरा मामला तब सामने आया जब साहिबगंज के बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मृतिका के शरीर के 12 टुकड़े मिले। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्तों को नोचते देखा गया था।

संथाल के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि रुबिका पहाड़ी दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। कि दिलदार अंसारी की पहले से ही एक पत्नी थी। यही उनके निजी विवाद का कारण था। इसके चलते उसने दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आया हैं कि साहिबगंज के दिलदार अंसारी ने 22 वर्षीय रुबिका पहाड़ी के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से रूबिका पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच पहली पत्नी को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

Back to top button