टॉप स्टोरीज़

CM हाउस में डांडिया : …जब मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पोशाक में किया गरबा….

रायपुर 2 अक्टूबर 2022। पूरे प्रदेश में नवरात्र की धूम मची है। डांडिया और रास गरबा के रंग में हर कोई रंगा है। मुख्यमंत्री निवास में भी आज गरबा की धूम देखी गयी। मुख्यमंत्री निवास स्थित जनदर्शन हाल में समग्र गुजराती समाज की ओर से गरबा रास का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता रानी के समक्ष गरबा कलश प्रज्ज्वलित कर और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर गरबा रास का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने देवी माँ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। इस दौरान पारम्परिक अंदाज़ में गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सपरिवार गरबा रास कार्यक्रम में मौजूद है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत की धुन पर रिदम के साथ डांडिया रास किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद हैं।

Back to top button