टॉप स्टोरीज़

कौन हैं पर्ल कपूर ? भारत का सबसे युवा अरबपति ..27 साल की उम्र में , तीन महीनो में खड़ी की 9000 करोड़ की कंपनी

कौन हैं पर्ल कपूर ? भारत का सबसे युवा अरबपति ..27 साल की उम्र में , तीन महीनो में खड़ी की 9000 करोड़ की कंपनी

नई दिल्ली 8 फरवरी 2024 27 साल की उम्र में पर्ल कपूर ने उद्यमशीलता के इतिहास में भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने लंदन बेस्ड स्टार्टअप को केवल तीन महीने के भीतर 1.2 बिलियन डॉलर यानी 9,840 करोड़ रुपये की कंपनी बना दिया है।

Also Read:- Mahtari Vandan Yojna : दो दिनों में 8.14 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन के लिए भरा आवेदन, सबसे ज्यादा इस जिले से आये आवेदन


साइबर सिक्योरिटी कंपनी Zyber 365 के फाउंडर पर्ल कपूर 1.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ देश के यंगैस्ट अरबपति बन गए हैं। कंपनी को देश भर में 109वां स्थान हासिल हुआ था। अपने निर्माण के 3 महीने के भीतर कंपनी की कुल वैल्यूएशन 9,840 करोड़ रुपये हो चुकी है।


साइबर सिक्योरिटी कंपनी Zyber 365 की स्थापना मई 2023 में की थी। इस कंपनी को पर्ल कपूर ने एथिकल हैकर सनी वाघेला के साथ मिलकर मई 2023 में शुरू किया था। फिलहाल सनी इस कंपनी में सीपीओ के पद पर कार्यरत हैं और फर्म के हर दिन के ऑपरेशन को संभालते हैं।


जायबर 365 साइबर सुरक्षा के लिए नया आप्रेटिंग सिस्टम मुहैया करवाएगा। कंपनी Zyber 365 के पर्ल फाऊंडर व सी.ई.ओ. हैं। इस कंपनी में उनके 90 फीसदी भागीदारी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पर्ल कपूर के इस प्रोडक्ट्स को AI बेस्ड बनाया जाएगा। जिससे आने वाले वक्त में AI के साथ साइबर सिक्योरिटी को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कौन हैं पर्ल कपूर ? भारत का सबसे युवा अरबपति ..27 साल की उम्र में , तीन महीनो में खड़ी की 9000 करोड़ की कंपनी


पर्ल कपूर के इस आइडिया से प्रभावित होकर इंग्लैंड के एस. राम एंड एस.राम ग्रुप द्वारा उनकी कंपनी में 1.2 बिलियन डॉलर की फंडिंग की गई। पर्ल कपूर ने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एमएससी इंवेस्टमेंट बैंकिंग से की पढ़ाई की है।


इसके बाद पर्ल ने एक कंपनी के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर का काम किया। उन्होंने Billion Pay Technologies नाम की कंपनी की शुरुआत फरवरी 2022 में की थी। इसके बाद मई 2023 में साइबर सिक्योरिटी से संबंधित काम करने वाली कंपनी Zyber 365 को शुरू किया।

Mahtari Vandan Yojana: तीन दिन में 17 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन, इस जिले में सबसे ज्यादा आये फार्म

Back to top button