बिग ब्रेकिंग

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री की मौत : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री को रात दस बजे पड़ा दिल का दौरा… अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत…

कर्नाटक 07 सितम्बर 2022 : कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 10 बजे डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर कट्टी को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कर्नाटक सरकार के मंत्री उमेश कट्टी का निधन हो गया है। कर्नाटक सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी का हार्ट अटैक से 61 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए बैंगलोर के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर रहते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बेलगावी जिले के हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश को रात साढ़े दस बजे सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद वह बाथरूम में गिर पड़े।

इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें तुरंत बैंगलोर के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया। दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलने के बाद उमेश कट्ठी के कई रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर ने भी रमैया अस्पताल का दौरा किया। बता दें कि यह उमेश कट्टी पहली बार नहीं था, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इससे पहले भी उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था। बता दें कि उमेश विश्वनाथ कट्टी ने बोम्मई सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और वन विभाग मंत्री के रूप में कार्य किया। वह कर्नाटक से 8 बार विधायक चुने गए थे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “मेरे करीबी सहयोगी उमेश कट्टी, वन मंत्री के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका निधन से, राज्य ने एक कुशल राजनयिक, सक्रिय नेता को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति दे।”

Back to top button