क्राइमबिग ब्रेकिंग

पति-पत्नी का शव मिला : हत्या या फिर आत्महत्या ? फंदा टूटा था…एक शव बेड पर, दूसरा जमीन पर पड़ा था… पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर 10 जुलाई 2022। जांजगीर चांपा के पामगढ़ से एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। कमरे में पति-पत्नी की लाश मिली है। पति की लाश बिस्तर पर और पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का ? मामले को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी है। दोनों के शव संदिग्ध हालत में है, लिहाजा फारेंसिंक टीम को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक कमरे की छत पर दो फंदे बने हुए थे, लेकिन दोनों फंदा टूटा हुआ है।

घटना रविवार की सुबह की बतायी जा रहा है। मृतक का नाम मोहन लाल कश्यप 73 साल और महिला का नाम ललिता कश्यप 60 साल है। दोनों के तीन बच्चे हैं और सभी शादी शुदा हैं। मोहन और ललिता अपने दोनों बेटों के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक परिवार में दो दिन पहल विवाद हुआ था। मोहनलाल कारपेंटर का काम करते हैं।

पुलिस ने मौका ए वारदात को सील कर दिया है। पुलिस को आत्महत्या की थ्योरी पर शक है, लिहाजा पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने को तैयार है।  

Back to top button