CG-2 जवान की मौत : बाइक से लौट रहे जवान को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर ही दो जवान की मौत….पुलिस लाइन लौटते वक्त हुआ हादसा
सुकमा 5 नवंबर 2022। सुकमा से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। नक्सल आपरेशंस से लौट रहे दो जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा सुकमा के एनएच 30 में हुई है। हादसे में मृत दोनों जवान डीआरजी के बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ इन दिनों आपरेशंस चल रहा है। आपरेशंस के लिए छत्तीसगढ़ डीआरजी के जवान गये हुए थे। मृतक दोनों जवान सहायक आरक्षक हैं। जवान के नाम पदम मोय्या और मौसम सुब्बा बताया जा रहा है। पदम मोय्या दोरनापाल का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मौसम सुब्बा कोंटा का रहने वाला है।
सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने NW न्यूज को बताया कि एलमागुड़ा में आपरेशंस चल रहा था, रात में आपरेशन के बाद जवान पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में लौट रहे थे। बाइक सवार दो सहायक आरक्षक को सामने से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस घटना दो जवान के सर पर काफी चोंटे आयी थी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि …