हेडलाइन

रमन सिंह फहरायेंगे दिल्ली पार्टी मुख्यालय में झंडा, मुख्यमंत्री बोले- पहली बार तो कोई जिम्मेदारी मिली है, शुभकामनाएं

रायपुर 25 जनवरी 2023। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह को पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। डॉ रमन दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। ये पहला मौका होगा, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय में छत्तीसगढ़ का कोई नेता ध्वजारोहण करेगा। दरअसल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पारिवारिक कारणों से दिल्ली में नहीं रहेंगे। इसके चलते संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। यह पहली बार हैं जब छत्तीसगढ़ के किसी नेता को यह जिम्मेदारी मिली है।

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि..

एक अच्छा काम अभी हुआ है बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे रमन सिंह। पहली बार उनको कोई दायित्व मिला है। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं इसी प्रकार उनको काम मिलता रहे

Back to top button