पॉलिटिकलहेडलाइन

‘कर्मचारियों का डीए बढ़ने से सभी की दीपावली अच्छी होगी’… मुख्यमंत्री ने दी दीपावली पूर्व सभी को बधाई… 10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों  का भी हुआ शुभारंभ, देखिये नाम

रायपुर 17 अक्टूबर 2022। प्रदेश में अब अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो गयी है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट के सदस्यों की मौजूदगी में नये अनुविभाग और तहसीलों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों को दीपावली की अग्रिम बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाया है। कर्मचारियों का डीए बढ़ने से सभी की दीपावली अच्छी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली नजदीक है, आप सभी की दीपावली अच्छे से हो इसलिए ये राशि आप सभी के काम आएगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अलग-अलग योजनाओं के हित ग्राहियों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले ही सभी किसानों, मजदूरों के खाते में राशि अंतरित की गयी है, आप सभी को बहुत बधाई।

10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों 

प्रदेश में नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों एवं 25 नवीन तहसीलों का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नये अनुविभाग तिल्दा नेवरा, बागबाहरा, मालखरौदा, धमधा, बलरामपुर, राजपुर, भरतपुर, खड़गवां, भोपालपट्नम और भैरमगढ़ का उद्घाटन करेंगे। इन अनुविभागों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में 108 अनुविभाग होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में 25 नवीन तहसीलों मंदिरहसौद, धरसींवा, बेलरगांव, कोमाखान, सोनाखान, टुण्डरा, अमलीपदर, बेलतरा, जरहागांव, दीपका, मुकड़ेगा, कोटाडोल, पोड़ी (बचरा), औंधी, खड़गांव, साल्हेवारा, लालबहादुर नगर, मर्री बंगला (देवरी), देवकर, भिंभौरी, नानगुर, भानपुरी, तोंगपाल, मर्दापाल, धनोरा का उद्घाटन भी करेंगे। इन तहसीलों के उद्घाटन के बाद प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 227 हो गयी।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला

अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी के बाद अब समर्थन मूल्य में अरहर, मूंग एवं उड़द भी खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार। आज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर खरीदी की शुरुआत की। अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में खरीदी से आप सभी की आय बढ़ेगी। वहीं किसानों ने समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी का किया स्वागत किया।


Back to top button