हेडलाइन

50 हजार का पुतला, 50 सेकेंड में खाक, पर 10 में से एक सिर भी नहीं जला : कमिश्नर ने किया कर्मचारी को सस्पेंड… आदेश में लिखा…पुतला बनाने में लापरवाही से छवि हुई खराब

धमतरी 6 अक्टूबर 2022। रावण का पुतला पूरा नहीं जला तो निगम ने क्लर्क को सस्पेंशन का आर्डर थमा दिया। निगम कमिश्नर की तरफ से जारी आदेश में पुतला बनाने में गंभीर लापरवाही को आधार बनाते हुए सहायक ग्रेड 3 को सस्पेंड कर दिया। दरअसल हुआ ये था कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी बुधवार को गौशाला मैदान में मनाया गया। 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का रात 8.15 बजे दहन हुआ। जो 1 मिनट में ही जलकर स्वाहा हो गया। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब निगम द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव के मुख्य समारोह में रावण का एक भी सिर नहीं जला।

जानकारी के मुताबिक पुतले की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी, लेकिन पूरा पुतला सिर्फ 1 मिनट में ही जलकर स्वाहा हो गया। हद तो तब हो गयी, जब उपर रखा 10 सर में से एक सर भी नहीं जला। निगम के अफसरों ने कहा कि इस पुतले का पैसा पेमेंट नहीं किया जायेगा।

Back to top button