हेडलाइन

“जो बोला, सो कर रहे हैं” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बतायी चुनाव पूर्व सरकार की उपलब्धि, बोले, विपक्ष की बदजुबानी ने छत्तीसगढ़ की तासीर को शर्मिंदा किया

रायपुर 5 मई 2024। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रेस कांफ्रेंस की। किरणदेव ने कहा कि इस बार के चुनाव विकास और विश्वास की बदौलत भाजपा लड़ रही है। पहले दो चरणों के चुनाव भाजपा के पक्ष में रहे हैं, वहीं तीसरे चरण में भी भाजपा सभी 7 सीटों पर जीतने वाली है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व हमारे प्रदेश में समाप्ति की ओर है। पहले तीन चरण में प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। पहले दूसरे चरण में 4 लोकसभा क्षेत्रो में चुनाव हुए है।

तीसरे चरण में 7 लोकसभा क्षेत्रो में चुनाव होने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव मेरे लिए अनोखा हो रहा है। मुख्यमंत्री होने के नाते यह मेरा पहला चुनाव है। प्रदेश में अब तक 66 जनसभा को संबोधित कर चुका हूं। 24 बड़ी बैठकों में भी शामिल होने का मौका मिला। 45 दिनों में 106 बार सीधे जनता से मुखातिब होने का अवसर मिला। केंद्र की बहुत सारे नेताओं की सभा छत्तीसगढ़ में हुई। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में बीजेपी का अच्छा माहौल निर्मित हुआ।

सभी लोगो ने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धि और 3 महीने की बीजेपी सरकार के काम को जनता तंक पहुंचाया। जनता से मिलने के बाद विश्वास के साथ कह सकते हैं प्रदेश की सभी 11 सीटों में बीजेपी जीत रही है। इस चुनाव में 4 देशों के डेलीगेट्स भी यहां पहुंचे है। बीजेपी सरकार ने गांव गरीबो के लिए काम किया। राम मंदिर का निर्माण पूरा किया गया।

आने वाले 5 सालों में हमारे देश को तीसरा सबसे बड़ा ताकत बनाने का काम है। विपक्ष और इंडी गठबंधन के द्वारा जो बदजुबानी और सारी सीमा लांघी गई। विपक्ष की बदजुबानी ने छत्तीसगढ़ की तासीर को शर्मसार किया है। पिछले कांग्रेस सरकार में 18 लाख गरीब लोग आवास से वंचित रह गए। 18 लाख आवास की स्वीकृति 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में स्वीकृत किया गया। 2 साल के किसानों के बचे बोनस 3716 करोड़ रुपए देने का काम किए। 21 क्विंटल प्रति एकड़ हमने धान की खरीदी की।

विवाहित माता बहनों को महतारी वन्दन योजना में साल का 12 हजार देने का वादा था, उस वादों को भी हमने पूरा किया, अब तक 3 माह का पैसा हम दे चुके हैं। बस्तर और सरगुजा संभाग में तेंदूपत्ता को 4 हजार से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े 12 लाख परिवार तेंदूपत्ता के संग्रहण से जुड़े हुए है। चरण पादुका योजना भी हम शुरू करने जा रहे हैं।मोदी की गारंटी को हमने तेजी से पूरा किया है।

Back to top button