जॉब/शिक्षा

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों को मिला संघर्ष मोर्चा के साथ….शिव सारथी बोले- वादा निभाये सरकार, सफाईकर्मियों को तत्काल करे नियमित

बिलासपुर 2 अक्टूबर 2021। छग अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ के गांधी दांडी यात्रा को छग”आम”सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संयोजक शिव सारथी ने अपने संगठन कि ओर से समर्थन देते हुए उनके पदयात्रा में शामिल हुए।

शिव सारथी ने बताया कि प्रदेश के शासकीय स्कूलों में 40 हजार सफाई कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है जिन्हे पूर्व सरकार ने पहले पूर्णकालीन कर्मचारी के रूप में पदस्थ किया बाद में उन्हें अंशकालीन करके उनका शोषण करने लगा जो गलत है। इसके बाद वर्तमान भूपेश बघेल ने उन्हे विधान सभा चुनाव के पूर्व सरकार बनाते ही दस दिवस में पूर्णकालीन कर्मचारी का दर्जा  देने का वादा किया था, पर आज 3 साल होने जा रही सरकार इनकी सुध नहीं ली।

इससे आक्रोशित होकर उन्होंने पांचों संभाग से गांधी दांडी यात्रा निकाला है जो 5 अक्तूबर को राजधानी रायपुर में एकत्रित होकर सीएम हाऊस का घेराव करेंगे जिनके यात्रा को छग आम सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बिलासपुर में समर्थन देते हुए उनके यात्रा में शामिल हुए।
आज गांधी दांडी यात्रा में मोर्चा कि ओर से मुख्यरूप से बिलासपुर के शिव सारथी, शिव प्रधान दीपक कश्यप,अजय पांडेय,शहीदा बेगम,चुरवन तरुण,सतीश साहू, रोहित साहू,अशोक कुमार टोप्पो,राजेंद्र सूर्यवंशी, विजय सूर्यवंशी,सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी लोग शामिल हुए आगे भी संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय टीम 5 अक्तूबर सीएम हाऊस घेराव को सफल बनाने रायपुर पहुंचेगे और अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ का कंधे में कंधा मिलाकर साथ देंगे।
उक्त जानकारी शिव प्रधान द्वारा दिया गया।

Back to top button