बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

छत्तीसगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 48 घंटे तक प्रदेश में होगी अभी बारिश, मौसम विभाग ने बतायी ये वजह

रायपुर 14 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे सं मूसलाधार बारिश का असर आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उड़ीसा के उपर है, वहीं एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के उपर भी बना हुआ है। वहीं एक द्रोणिका राजस्थान के उपर भी बना हुआहै। इन सबके प्रदेश में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा प्रदेश के अधिकांश जगहों पर देखने को मिली है। आज भी मौसम में ज्यादा तब्दीली नहीं होगी। रायपुर और बिलासपुर के अधिकांश जगहों पर आज भी बारिश होगी। वहीं 16 सितंबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Back to top button