बिग ब्रेकिंग

CG BREKING – मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली को DRG के जवानों ने मार गिराया, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, एसपी अभिषेक पल्लव बोले……

 

दंतेवाड़ा 18 दिसंबर 2021- दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सुबह-सुबह डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो ईनामी महिला नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया है। मारे गयी दोनों महिला नक्सलियों का शव भी जवानों ने रिकवर कर लिया है। वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है, मौके पर अभी भी जवान सर्च आपरेशन चला रहे है। पूरा मामला दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा पुलिस को मुखबिर से नक्सल प्रभावित गोंडेरास गांव के जंगल में भारी संख्या में माओवादी के मौजूद होेने का इनपुट मिला था। इस सूचना के बिनाह पर शुक्रवार देर रात ही डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज तड़के साढ़े 5 बजें के लगभग जवान इलाके में पहुंचे ही थे, तभी नक्सलियों ने फायर खोल दिया। जिसके बाद डीआरजी के जवानों ने भी नक्सलियों पर काउंटर फायर करते हुए उनका मुंहतोड़ जवाब दिया और दो महिला नक्सलियों को मार गिराया।

मारी गयी महिला नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी मेंबर हिड़मे कुहरामी और चेतना नाट्य मंडली अध्यक्ष पोज्जा के रूप में हुई है। हिड़मे पर 5 लाख रुपए तो वहीं पोज्जा पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि जवानों ने घटना स्थल से भारी संख्या में नक्सल सामन भी बरामद किया है।

इस पूरे मामले पर दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनों महिला नक्सली पिछले कई सालों से संगठन में जुड़कर हत्या, लूट, आगजनी, माओवाद संगठन का विस्तार और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसी बड़ी घटनाओं में भी शामिल रही हैं। दोनों का एनकाउंटर एक बड़ी सफलता है। जवानों का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। डीआरजी के जवान अभी भी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

Back to top button