बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

पोस्टिंग घोटाले पर शिक्षा मंत्री बोले, आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई होगी, NW न्यूज की खबर के बाद प्रदेश भर में मचा हड़कंप

रायपुर 8 अगस्त 2023। शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। चार संभाग के संयुक्त संचालक को जहां विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने संयुक्त संचालकों के खिलाफ FIR के भी निर्देश दिये हैं। यही नहीं शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने पदोन्नति के बाद संशोधित हुई लिस्ट को भी निरस्त करने का आदेश दिया है। शिक्षा मंत्री की इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। आज मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जो अनियमितता सामने आई उस पर कार्रवाई की गई है। आने वाले समय में जिनके नाम आएंगे उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। चौबे नेअजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिस्टम बना उसके सूत्रपात करने वाले यहीलोग थे। शिक्षा विभाग पवित्र विभाग है, जितना सुधार संभव है करने की कोशिश करेंगे।


आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री ने कल ही इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई का अधिकारियों को निर्देश दे दिया था। अधिकारियों को ये भी कहा है कि जहां-जहां गड़बड़ियां मिला है वहां के जेडी के खिलाफ FIR भी करायी जाये। बैठक में अधिकारियों को मिले इस निर्देश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचना तय है।आपको बता दें कि इस मामले में अभी तक शिक्षा मंत्री बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद, सरगुजा जेडी हेमंत उपाध्याय, दुर्ग के संयुक्त संचालक और रायपुर संयुक्त संचालक के कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाईकी थी। हालांकि उस दौरान NW न्यूजसे बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि जल्द ही इस मामले में FIR भी करायी जायेगी। अब शिक्षा मंत्री नेइस मामले में आज अधिकारियों को FIR के निर्देश भी दे दिये हैं।

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री के पास आयी शिकायत के आधार पर सभी संभागों में प्रमोशन में पोस्टिंग के संशोधन के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद शिक्षा मंत्री सभी संभागों में कमिश्नर को इस मामले में जांच के आदेश दिये। जिसके बाद बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के संयुक्त संचालक के खिलाफ मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें सस्पेंड करने का आदेश दिया गया। आपको बता दें कि प्रदेश में 4000-4500 से
ज्यादा शिक्षकों के प्रमोशन में संशोधन हुआ था। अब उन संशोधन को निरस्त करने का आदेश शिक्षा मंत्री ने दे दिया है।

Back to top button