पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

रविंद्र चौबे अस्पताल में भर्ती …..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी….

रायपुर 1 मार्च 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल में इस दौरान इलाज के लिए भर्ती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। रत्ना शर्मा मुख्यमंत्री के सहलाकर प्रदीप शर्मा की माता हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती शर्मा कोे शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

Back to top button