पॉलिटिकलहेडलाइन

VIDEO- बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में देर रात रमन सिंह भी पहुंचे कोतवाली थाने, भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम देर रात तक डटा

रायपुर 10 अक्टूबर 2023। बृजमोहन अग्रवाल पर हमले को लेकर भाजपा अब पूरी तरह से आक्रामक हो गयी है। देर रात बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में पूर्व CM डॉ रमन सिंह भी कोतवाली थाना पहुंच गये। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा भी थाने पहुंच गये। भाजपा देर रात तक इसी मुद्दे पर डटी रही कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये। बृजमोहन अग्रवाल के मुताबिक शिकायत दर्ज करायी गयी है। वहीं मौके पर पुलिस टीम खुद भी मौजूद थी। वीडियो भी इस घटना के सामने आये हैं, पुलिस को इस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिये।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर बैजनाथ पारा में हमला किया गया था। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चुनाव प्रचार के लिए निकले भाजपा नेताओं को 10 से 20 लड़कों ने घेरा और फिर बृजमोहन अग्रवाल पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कॉलर पड़कर मारने की कोशिश की। हालांकि कांग्रेस ने हमले की बात से इंकार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि ये चुनाव हारते देख सियासी नौटंकी है।

हमले के बाद से ही बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने में डटे हुए हैं। सभी कार्यकर्ता तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती दिख रही है।

Back to top button