ब्यूरोक्रेट्स

ट्रांसफर पर नाफरमानी पड़ेगी मंहगी: GAD का सभी सचिव व कलेक्टरों को पत्र…रिलीव नहीं होने व ज्वाइन करने वालों की मांगी रिपोर्ट

रायपुर 4 अक्टूबर 2022। ट्रांसफर होने के बाद भी ज्वाइन नहीं करने और रिलीव नहीं होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर अब गाज गिर सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर सभी सचिवों और कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। जीएडी ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि ट्रांसफर के बाद कई विभागों और जिलों में ट्रांसफर निर्देश का पालन नहीं किया गया है।

कई विभागों से या तो उन्हें रिलीव नहीं किया गया या फिर उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी। जीएडी ने साफ कहा है कि ट्रांसफर का पालन नहीं होने को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर कांफ्रेंस में इसकी समीक्षा की जायेगी। 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर के बाद नहीं रिलीव किये और ज्वाइन नहीं किये कर्मचारियों व अधिकारियों की जानकारी जीएडी ने मांगी है।

Back to top button