पॉलिटिकल

भाजपा नेता को सरेराह कुल्हाड़ी से काट डाला….पॉलिट्री फार्म के सामने ही वारदात को दिया अंजाम….मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

कन्नड 27 जुलाई 2022। भाजपा नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयीहै। भाजपा नेता का नाम प्रवीण नेट्टारू है। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की वारदात की गयी है। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे।

प्रवीण ने 29 जून को राजस्थान में मारे गए कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट की थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। अब तक 10 लोगों को अरेस्ट किया है।हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुत्तूर में प्रदर्शन किया, जो देर रात तक चलता रहा। आज भी दक्षिण कन्नड़ बंद बुलाया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने पार्टी नेता की हत्या पर दुख जाहिर किया है।

वारदात बेल्लारे इलाके में मृतक बीजेपी कार्यकर्ता की दुकान के सामने ही हुई। प्रवीण पोल्ट्री की दुकान चलाते हैं, जब वो दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावर बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। दुकान बंद करते समय ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं आ सका। कुल्हाड़ी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आधी रात सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने प्रवीण के लिए इंसाफ की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीजेपी युवा नेता प्रवीण की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या निंदनीय है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को कानून के तहत सजा भी मिलेगी।

Back to top button