शिक्षक/कर्मचारी

दो महिला प्राचार्य सस्पेंड : अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्य को किया निलंबित

 रायपुर 29 मई 2023। अनियमितता के मामले में दो महिला प्राचार्य पर गाज गिरी है। राज्य सरकार ने दोनों महिला प्राचार्य को सस्पेंड करते हुए जेडी कार्यालय दुर्ग में अटैच किया है। जानकारी के मुताबिक प्रभावरी झा नोडल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरिया रोड राजनांदगांव और संगीता सिंह नोडल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर राजनांदगांव पर गंभीर अनियमितता के आरोप है।

सस्पेंशन आदेश के मुताबिक दोनों नोडल प्राचार्यों को क्रमश: अशासकीय विद्यालय रविंद्र नाथ टैगोर हायर सेंकेंडरी स्कूल खैरनर्मदा छुई खदान राजनांदगांव और रविंद्र नाथ टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर विकासखंड छुईखदान राजनांदगांव को वर्ष 2020-21 के लिए आईटीआई प्रवेशित छात्रों की छात्र प्रतिपूर्ति की राशि भुगतान के लिए मांग पत्रों में बिना भौतिक सत्यापन के ही अनुशंसा कर अनियमितता किये जाने की जांच की पुष्टि हुई है।

इस मामले में शिक्षा विभाग ने प्रभावती झा नोडल प्रचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतारिया रोड जिला राजनांदगांव और संगीता सिंह नोडल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर को निलंबित करते हुए जेडी कार्यालय दुर्ग अटैच किया है।

Back to top button