×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 27 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

दुर्ग में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब, शिक्षा मंत्री की कलाई पर बंधी न्याय की राखी, विभागीय TET साल में तीन बार कराने व वेतन विसंगति दूर करने का मिला भरोसा

दुर्ग 27 अगस्त 2026। शिक्षक साझा मंच के प्रस्तावित “रक्षा सूत्र शिक्षक न्याय रैली” के दौरान गुरुवार को दुर्ग में शिक्षकों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेशभर से पहुंचे हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में शिक्षिका बहनों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राखी बांधकर अपनी मांगों, विश्वास और न्याय की उम्मीद का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक शिक्षकों ने हजारों शिक्षिका बहनों की ओर से शिक्षा मंत्री की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद शिक्षा मंत्री के साथ हुई वार्ता में शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने की बात सामने आई। शिक्षक साझा मंच के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने विभागीय TET परीक्षा वर्ष में तीन बार स्थानीय स्तर पर आयोजित कराने तथा मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की दिशा में बेहतर पहल करने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

मुख्यमंत्री से सार्थक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित, फिर भी दुर्ग में उमड़ा जनसैलाब

शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारियों के अनुसार, बीती देर रात प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ हुई सार्थक वार्ता में मंच की मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को TET परीक्षा को लेकर भी आश्वस्त किया, जिसके बाद बगिया में प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था।

इसके बावजूद गुरुवार को दुर्ग में शिक्षकों का अप्रत्याशित जनसैलाब देखने को मिला। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक साझा मंच से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं दुर्ग पहुंचने लगे थे। शिक्षकों के चेहरे पर उत्साह के साथ ही अपनी लंबित मांगों के समाधान की उम्मीद साफ दिखाई दे रही थी।

‘सरकार शिक्षकों के साथ खड़ी है’, शिक्षा मंत्री ने दिलाया भरोसा

बस्तर से पहुंचीं शिक्षिका श्रीमती बलविंदर कौर ने कार्यक्रम में शिक्षकों को शिक्षा मंत्री के साथ हुई वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि शिक्षकों के लिए जल्द ही वर्ष में तीन बार विभागीय TET परीक्षा स्थानीय स्तर पर आयोजित कराने की पहल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के मुद्दे पर भी सकारात्मक रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों से प्रस्ताव लेकर इस विषय में जल्द बेहतर पहल करने का भरोसा दिया गया है।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य शिक्षिका बहनों ने भी शिक्षा मंत्री के साथ हुई बातचीत और शिक्षकों को मिले आश्वासनों की जानकारी साझा की।

एकजुटता ने संघर्ष को बनाया सफल : रविंद्र राठौर

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिक्षक साझा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर हुई सकारात्मक वार्ता को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान प्रदेशभर के शिक्षकों की एकजुटता का है।

उन्होंने कहा, “हमारा संगठन केवल संगठन नहीं, बल्कि हमारा परिवार है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी तत्पर होकर कार्य करते रहेंगे।”

राठौर ने कहा कि शिक्षक साझा मंच की दो प्रमुख मांगों पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए भरोसे के लिए शिक्षक समाज उनका आभार व्यक्त करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों से किए गए वादों को शीघ्र पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की घोषणा से प्रदेशभर के शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही चिंता एवं तनाव कम हुआ है।

शिक्षकों की एकता ही उनकी शक्ति : राजेश चटर्जी

कार्यक्रम को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश सचिव राजेश चटर्जी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। जब-जब शिक्षकों के साथ अन्याय होता है, शिक्षक समाज एकजुट होकर उसका मुखर विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आधार स्तंभ है और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करता। शिक्षकों के हितों की लड़ाई में एकता ही सबसे बड़ी ताकत साबित हुई है।

संघर्ष का सार्थक परिणाम सामने आया : विकास राजपूत

नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत ने कहा कि साझा मंच के बैनर तले प्रदेशभर के शिक्षकों ने न्याय के लिए जो संघर्ष किया, आज उसका सार्थक परिणाम सामने आया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता और संघर्ष ने सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए मजबूर किया है। यह आंदोलन शिक्षकों की सामूहिक शक्ति का परिणाम है।

इन पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिराज बक्श, राजू टंडन, देवेंद्र हरमुख, हुलेश चंद्राकर एवं राजा राम पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से रविंद्र राठौर ,विकास राजपूत इरफान मोहम्मद, बसंत कौशिक,तरुण वैष्णव,हेमकुमार साहू, हरीश गोपाल , ईश्वरचंद्राकर अशोक कुमार देवेंद्र हरमुख, राजू टंडन, ईश्वर चंद्राकर , गिरीश साहू ,छन्नू साहू,सिराज बख्स दिनेश राठौर, संकीर्तन नंद , विनोद सांडे ,कृष्ण वर्मा, पोखन साहू, राजाराम पटेल, रामलाल साहू ,रमेश साहू, महेश शेट्टी ,अजय यादव ,गंगाधर दुबे, जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर, लखेश्वर वर्मा, पोखन साहू, कृष्णा वर्मा, रामलाल साहू, रमेश साहू, मूर्ति श्रीवास, दौलत ध्रुव, राजकुमार ध्रुव, संकीर्तन नंद, सी.पी. डडसेना, निर्भय कोवाची, महेश शेट्टी, हेम कुमार साहू एवं तरुण वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

स्थायी समाधान की उम्मीद

शिक्षक साझा मंच ने उम्मीद जताई है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों को शीघ्र अमल में लाया जाएगा और शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि TET से जुड़े मुद्दे और सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का समाधान होने से प्रदेश के हजारों शिक्षकों को राहत मिलेगी। दुर्ग में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब यह भी संदेश दे गया कि शिक्षक समाज अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रायपुर NIT में खेलो इंडिया संवाद, अरुण साव ने युवाओं से कहा- नशे से दूर रहकर बनाएं विकसित भारत

RECOMMENDED

SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर

RECOMMENDED

CG- तीन बहनों की हुई मौत, खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गयी जान

RECOMMENDED
Poco M8x 5G First Sale

Poco M8x 5G First Sale: Flipkart पर शुरू हुई सेल, जानिए कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

RECOMMENDED
Jawa 42 FJ Launch

Jawa 42 FJ Launch : 6 नए कलर ऑप्शन के साथ नई कीमतें जारी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

RECOMMENDED

नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी, कलेक्टर ने दी ज्वाइनिंग लेटर, इन पदों पर दी गयी नियुक्ति

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, एग्जीक्यूटिव ने टीज किए बड़े कैमरा अपग्रेड्स

RECOMMENDED

CG-मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी पर व्यापारी आक्रोशित

RECOMMENDED

बीजेपी का फोकस निकाय चुनाव पर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी, 4 नगर निगमों समेत 15 निकायों पर फोकस

RECOMMENDED
RAIPUR JAIL

CG-रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल में राखी बांध सकेंगी बहनें, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मुलाकात

RECOMMENDED

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

बिलासपुर में कस्टडी डेथ केस: SC के निर्देश के बाद CBI ने दर्ज की हत्या की FIR, 13 अक्टूबर से पहले सौंपेगी जांच रिपोर्ट

RECOMMENDED
Tim Curry Death

Tim Curry Death : ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ के दिग्गज अभिनेता टिम करी का 80 की उम्र में निधन

RECOMMENDED
KTM 390 Adventure Range

KTM 390 Adventure Range: 349cc वेरिएंट नए ‘Arctic Flare’ कलर में लॉन्च, कीमत ₹2.88 लाख

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स

RECOMMENDED
IND vs SL 2nd Test Day 5 LIVE

IND vs SL 2nd Test Day 5 : कोलंबो टेस्ट में भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, श्रीलंका के 4 विकेट बाकी

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

RECOMMENDED
Why did Lord Vishnu become the brother at the wedding of Shiva and Parvati?

शिव-पार्वती विवाह में क्यों बने विष्णु जी भाई? पुराणों में दर्ज है इस अनोखे रिश्ते का सच

RECOMMENDED

VIDEO-TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई

RECOMMENDED

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

दुर्ग में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब, शिक्षा मंत्री की कलाई पर बंधी न्याय की राखी, विभागीय TET साल में तीन बार कराने व वेतन विसंगति दूर करने का मिला भरोसा