×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 27 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी पर व्यापारी आक्रोशित

मुंगेली 27 अगस्त 2026। शहर के हृदयस्थल दाऊपारा में देर रात एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दुबे मोबाइल दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में दुकान में रखे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज और अन्य सामान आ गया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया

देखते ही देखते पूरा सामान जलकर खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। दुकान में रखे मोबाइल फोन, चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज समेत अन्य कीमती सामान आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच पुलिस और प्रशासन की टीम कर रही है।

Advertisement

दमकल की देरी पर व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद दमकल वाहन के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों का कहना है कि मुंगेली शहर में पिछले एक साल के भीतर यह तीसरा बड़ा अग्निकांड है, जिससे व्यापारियों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर की दमकल व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों की मांग है कि दमकल वाहनों को सिटी कोतवाली परिसर या शहर के मध्य क्षेत्र में तैनात किया जाए, ताकि संकरे बाजारों और व्यस्त इलाकों में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच सके।

संकरे बाजारों में बड़ी चुनौती

दाऊपारा जैसे घनी और संकरी बाजार क्षेत्र में दमकल वाहनों को पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि यदि दमकल की त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जाए तो आग से होने वाले बड़े नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।

SDM और CMO ने पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और सीएमओ भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और पीड़ित व्यवसायी को हरसंभव प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार हो रहे अग्निकांडों ने मुंगेली के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है और वे शहर में दमकल व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर

RECOMMENDED

CG- तीन बहनों की हुई मौत, खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गयी जान

RECOMMENDED
Poco M8x 5G First Sale

Poco M8x 5G First Sale: Flipkart पर शुरू हुई सेल, जानिए कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

RECOMMENDED
Jawa 42 FJ Launch

Jawa 42 FJ Launch : 6 नए कलर ऑप्शन के साथ नई कीमतें जारी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

RECOMMENDED

नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी, कलेक्टर ने दी ज्वाइनिंग लेटर, इन पदों पर दी गयी नियुक्ति

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, एग्जीक्यूटिव ने टीज किए बड़े कैमरा अपग्रेड्स

RECOMMENDED

बीजेपी का फोकस निकाय चुनाव पर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी, 4 नगर निगमों समेत 15 निकायों पर फोकस

RECOMMENDED
RAIPUR JAIL

CG-रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल में राखी बांध सकेंगी बहनें, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मुलाकात

RECOMMENDED

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

बिलासपुर में कस्टडी डेथ केस: SC के निर्देश के बाद CBI ने दर्ज की हत्या की FIR, 13 अक्टूबर से पहले सौंपेगी जांच रिपोर्ट

RECOMMENDED
Tim Curry Death

Tim Curry Death : ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ के दिग्गज अभिनेता टिम करी का 80 की उम्र में निधन

RECOMMENDED
KTM 390 Adventure Range

KTM 390 Adventure Range: 349cc वेरिएंट नए ‘Arctic Flare’ कलर में लॉन्च, कीमत ₹2.88 लाख

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स

RECOMMENDED
IND vs SL 2nd Test Day 5 LIVE

IND vs SL 2nd Test Day 5 : कोलंबो टेस्ट में भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, श्रीलंका के 4 विकेट बाकी

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

RECOMMENDED
Why did Lord Vishnu become the brother at the wedding of Shiva and Parvati?

शिव-पार्वती विवाह में क्यों बने विष्णु जी भाई? पुराणों में दर्ज है इस अनोखे रिश्ते का सच

RECOMMENDED

VIDEO-TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई

RECOMMENDED

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर