×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 27 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी, कलेक्टर ने दी ज्वाइनिंग लेटर, इन पदों पर दी गयी नियुक्ति

रायपुर, 27 अगस्त 2026। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित नक्सल पुनर्वास नीति के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पांच नक्सल पीड़ित परिवारों के पात्र सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आदिवासी विकास विभाग के आश्रमों और छात्रावासों में मिली

नक्सल पीड़ित परिवारों के इन पांच सदस्यों की नियुक्ति आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास एवं आश्रमों में भृत्य पद पर की गई है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में श्री रवि दुग्गा, श्री अजय कुमार सलामे, श्री दिलसाय कोरेटी, सुश्री समीला पूड़ो एवं सुश्री पायल ईश्वर पूड़ो शामिल हैं। शासकीय सेवा का अवसर मिलने से इन परिवारों को नियमित रोजगार के साथ आर्थिक स्थिरता मिलेगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे।

Advertisement

पुनर्वास नीति से पीड़ित परिवारों को मिल रहा नया संबल

नक्सल पुनर्वास नीति का उद्देश्य नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसी क्रम में पात्र परिवारों के सदस्यों को शासकीय सेवा का अवसर दिया जाना उनके सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शासकीय नौकरी मिलने से प्रभावित परिवारों में भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ा है। यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

शासकीय सेवा जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी

कलेक्टर श्रीमती सलाम ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय सेवा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और शासन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासकीय सेवा के माध्यम से नवनियुक्त कर्मचारी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य की नींव भी रखेंगे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर

RECOMMENDED

CG- तीन बहनों की हुई मौत, खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गयी जान

RECOMMENDED
Poco M8x 5G First Sale

Poco M8x 5G First Sale: Flipkart पर शुरू हुई सेल, जानिए कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

RECOMMENDED
Jawa 42 FJ Launch

Jawa 42 FJ Launch : 6 नए कलर ऑप्शन के साथ नई कीमतें जारी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, एग्जीक्यूटिव ने टीज किए बड़े कैमरा अपग्रेड्स

RECOMMENDED

CG-मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी पर व्यापारी आक्रोशित

RECOMMENDED

बीजेपी का फोकस निकाय चुनाव पर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी, 4 नगर निगमों समेत 15 निकायों पर फोकस

RECOMMENDED
RAIPUR JAIL

CG-रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल में राखी बांध सकेंगी बहनें, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मुलाकात

RECOMMENDED

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

बिलासपुर में कस्टडी डेथ केस: SC के निर्देश के बाद CBI ने दर्ज की हत्या की FIR, 13 अक्टूबर से पहले सौंपेगी जांच रिपोर्ट

RECOMMENDED
Tim Curry Death

Tim Curry Death : ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ के दिग्गज अभिनेता टिम करी का 80 की उम्र में निधन

RECOMMENDED
KTM 390 Adventure Range

KTM 390 Adventure Range: 349cc वेरिएंट नए ‘Arctic Flare’ कलर में लॉन्च, कीमत ₹2.88 लाख

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स

RECOMMENDED
IND vs SL 2nd Test Day 5 LIVE

IND vs SL 2nd Test Day 5 : कोलंबो टेस्ट में भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, श्रीलंका के 4 विकेट बाकी

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

RECOMMENDED
Why did Lord Vishnu become the brother at the wedding of Shiva and Parvati?

शिव-पार्वती विवाह में क्यों बने विष्णु जी भाई? पुराणों में दर्ज है इस अनोखे रिश्ते का सच

RECOMMENDED

VIDEO-TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई

RECOMMENDED

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED

TET विवाद के बीच शिक्षकों को बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा और विभागीय TET पर शिक्षा मंत्री का आश्वासन; 27 अगस्त को दुर्ग में रक्षा सूत्र यात्रा

RECOMMENDED

CG-रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल, फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर