×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 27 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

रायपुर NIT में खेलो इंडिया संवाद, अरुण साव ने युवाओं से कहा- नशे से दूर रहकर बनाएं विकसित भारत

रायपुर, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देशभर में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, नशामुक्ति, युवा नेतृत्व, शासन में युवाओं की भागीदारी और युवा सशक्तीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए।

देशभर के करीब 1600 स्थानों से 8 लाख से अधिक युवा ‘खेलो इंडिया संवाद’ से जुड़े। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- खेल सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मेडल जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में खेल शक्ति और युवा शक्ति को जोड़ने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है और इससे परिवार के साथ-साथ देश का गौरव भी बढ़ता है। प्रधानमंत्री ने भारत में आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए बेहतर व्यवस्था तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। दूसरे देशों के साथ स्पोर्ट्स साइंस, कोचिंग, प्रशिक्षण और अनुभव साझा करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

अरुण साव ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के पीछे हमेशा कठिन परिश्रम होता है। अपनी कमियों को दूर करके और बुराइयों को त्यागकर लगातार मेहनत करने से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। अरुण साव ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से असफलता मिलने पर निराश न होने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को कमजोर करता है और इससे किसी को लाभ नहीं हो सकता। देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य और क्षमता के बल पर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

तिलक वर्मा ने बताया खेल का महत्व

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी कई गुण विकसित करता है। खेल से कठिन परिस्थितियों का सामना करने, दबाव झेलने, टीम भावना बनाए रखने और मानसिक रूप से मजबूत रहने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने फिटनेस, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी खेलों की भूमिका बताई। तिलक वर्मा ने कहा कि कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने देश के लाखों युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

युवाओं ने 2036 ओलंपिक को लेकर रखे सुझाव

‘युवा संवाद’ में NIT के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने देश के खेल अधोसंरचना विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सुझाव दिए। इसके अलावा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, नशामुक्ति और युवा नेतृत्व जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

युवाओं ने शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर अपने विचार साझा किए।

युवाओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई। यूथ आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा ने कहा कि युवाओं को केवल सुझाव और पहल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने प्रयासों की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से अपने इनिशिएटिव में ओनरशिप की भावना के साथ काम करने और नेतृत्व, शासन-प्रशासन तथा देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

खेल और युवा सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को खेल नीति और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का मंच मिला। कार्यक्रम में खेल सुविधाओं के विस्तार से लेकर प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व और नशामुक्ति तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में NIT के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो और माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी समेत NIT के प्राध्यापक, खिलाड़ी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

दुर्ग में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब, शिक्षा मंत्री की कलाई पर बंधी न्याय की राखी, विभागीय TET साल में तीन बार कराने व वेतन विसंगति दूर करने का मिला भरोसा

RECOMMENDED

SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर

RECOMMENDED

CG- तीन बहनों की हुई मौत, खाना खाते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चली गयी जान

RECOMMENDED
Poco M8x 5G First Sale

Poco M8x 5G First Sale: Flipkart पर शुरू हुई सेल, जानिए कीमत, ऑफर्स और फीचर्स

RECOMMENDED
Jawa 42 FJ Launch

Jawa 42 FJ Launch : 6 नए कलर ऑप्शन के साथ नई कीमतें जारी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

RECOMMENDED

नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी, कलेक्टर ने दी ज्वाइनिंग लेटर, इन पदों पर दी गयी नियुक्ति

RECOMMENDED
Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, एग्जीक्यूटिव ने टीज किए बड़े कैमरा अपग्रेड्स

RECOMMENDED

CG-मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी पर व्यापारी आक्रोशित

RECOMMENDED

बीजेपी का फोकस निकाय चुनाव पर : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी, 4 नगर निगमों समेत 15 निकायों पर फोकस

RECOMMENDED
RAIPUR JAIL

CG-रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल में राखी बांध सकेंगी बहनें, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मुलाकात

RECOMMENDED

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RECOMMENDED

बिलासपुर में कस्टडी डेथ केस: SC के निर्देश के बाद CBI ने दर्ज की हत्या की FIR, 13 अक्टूबर से पहले सौंपेगी जांच रिपोर्ट

RECOMMENDED
Tim Curry Death

Tim Curry Death : ‘द रॉकी हॉरर पिक्चर शो’ के दिग्गज अभिनेता टिम करी का 80 की उम्र में निधन

RECOMMENDED
KTM 390 Adventure Range

KTM 390 Adventure Range: 349cc वेरिएंट नए ‘Arctic Flare’ कलर में लॉन्च, कीमत ₹2.88 लाख

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स

RECOMMENDED
IND vs SL 2nd Test Day 5 LIVE

IND vs SL 2nd Test Day 5 : कोलंबो टेस्ट में भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, श्रीलंका के 4 विकेट बाकी

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम

RECOMMENDED
Why did Lord Vishnu become the brother at the wedding of Shiva and Parvati?

शिव-पार्वती विवाह में क्यों बने विष्णु जी भाई? पुराणों में दर्ज है इस अनोखे रिश्ते का सच

RECOMMENDED

VIDEO-TET पर CM साय का बड़ा भरोसा, बोले- किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी; वेतन विसंगति पर भी जल्द कार्रवाई

RECOMMENDED

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

दुर्ग में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब, शिक्षा मंत्री की कलाई पर बंधी न्याय की राखी, विभागीय TET साल में तीन बार कराने व वेतन विसंगति दूर करने का मिला भरोसा