हेडलाइन

ED अपडेट : कारोबारी सूर्यकांत तिवारी गिरफ्तार… कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था… ED छापे के बाद से ही था फरार..

रायपुर 29 अक्टूबर 2022। ED के छापे के बाद से फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी गिरफ्तार हो गया है। ADG अजय सिंह राजपूत की अदालत में वो सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन मनी लांड्रिंग केस में सरेंडर करने का कोई प्रावधान नहीं होने की वजह से मामला फंस गया, जिसके बाद ईडी ने सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार की दोपहर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी पहुंच गया। करीब साढ़े 3 बजे वो अदालत में सरेंडर करने की नीयत से वकीलों के साथ पहुंचा। वह स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश हुआ। यहां तिवारी के वकीलों ने कहा कि सरेंडर करना है। अदालत ने पूछा किस मामले में अपराधी हो, वकीलों ने बताया कि तिवारी को ED ढूंढ रही है। इसके बाद ED के वकील को बुलवाया गया। तब तक तिवारी अदालत में ही खड़ा रहा।

ED के वकील ने आकर कहा इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है इसमें सरेंडर का कोई प्रावधान ही नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने केस डायरी मंगवाई और ED के वकील ने गिरफ्तारी पत्रक मंगवाया। कोर्ट के सरेंडर से इनकार के बाद ED ने उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।

पिछले दिनों ईडी ने जो अधिकृत विज्ञप्ति जारी की थी, तो उस दौरान सूर्यकांत तिवारी को फरार बताया गया था। पिछले करीब 15 दिनों से फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलने की संभावना है। आपको बता दें कि इस मामले में पहले आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी, कारोबारी सुनी अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।

कल ही तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था।

Back to top button