शिक्षक/कर्मचारीहेडलाइन

शिक्षा विभाग अनुकंपा नियुक्ति घोटाला : DEO ने एक और महिला कर्मचारी को जारी किया नोटिस….जवाब नहीं मिला तो, बर्खास्तगी के साथ FIR भी

रायपुर 21 नवंबर 2022। बिलासपुर में अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी थमती नजर नहीं आ रही है। विभाग को भ्रम में रखकर एक और अनुकंपा नियुक्ति लेने का मामला सामने आया है। विभाग के सामने गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद डीईओ ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। दरअसल शासकीय हाईस्कूल में मल्हार मस्तूरी में सहायक ग्रेड-3 पदस्थ सियारानी जायसवाल को पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

सियारानी जायसवाल ने नियुक्ति के वक्त जो जानकारी दी, उसमें उसने नहीं बताया कि परिवार में अन्य सदस्य भी शासकीय नौकरी में हैं, लिहाजा विभाग ने तीन के भीतर जवाब तलब किया है। नोटिस में डीईओ ने लिखा है कि विभाग को जानबूझकर जानकारी नहीं दी गयी कि परिवार में कोई अन्य सदस्य शासकीय नौकरी में है। डीईओ ने लिखा है कि विभाग को धोखा देने के आरोप में क्यों ना सेवा समाप्त कर FIR दर्ज करायी जाये। तीन दिन के भीतर अगर जवाब नहीं दिया तो एकपक्षीय कार्रवाई की बात लिखी गयी है।

Back to top button